अन्ना के अरमानो का कांग्रेस कुछ ख्याल करो॥
अन्ना वाला लोकपाल बिल सही ढंग से पास करो॥
जिससे निखर जाओगे तुम भी वाह वाही भी लूटोगे...
गली गली चौराहे पर सच्चाई की बिगुल को फूकोगे॥
बच जायेगी साख तुम्हारी जनता पर उपकार करो॥
अन्ना वाला लोकपाल बिल सही ढंग से पास करो॥
चारो तरफ भ्रष्टाचार है चौहद्दी हुयी बदनाम॥
बहुत दिनों तक राज करोगे कर लो ये शुभ काम॥
लोगो की खुशियों की खातिर इतना तो एहसान करो॥
अन्ना वाला लोकपाल बिल सही ढंग से पास करो॥
माचिस की तीली तलक में बेईमानी की गंध है॥
६० में ५० तीलिया माचिस की अन्दर बंद है
बहुत बखाने काम कियो हो कुछ सच्चा शुभ का करो॥
अन्ना वाला लोकपाल बिल सही ढंग से पास करो॥
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें