सोमवार, 17 फ़रवरी 2014

लौट के फिर न आने वाले ॥

पूर्व दिशा को जाने वाले ॥
देख कर मुस्काने वाले ॥
मन का मीत बनाने वाले ॥
आँखों से ललचाने वाले ॥
अपना नाम बता के जाना
लौट के  फिर न आने वाले ॥
हा कहने पर रुकने वाले ॥
न कहने पर झुकने वाले ॥
हंस देने पर खिलने वाले ॥
रो देने पर हिलने वाले ॥
पहिचान बता के अपनी जाना ॥
लौट के फिर न आने वाले ॥
अम्बर से तारे लाने वाले ॥
ख्वाबो का चमन सजाने वाले ॥
दिल की बात बताने वाले ॥
रूप देख हरषाने वाले ॥
अपना पता बता के जाना ॥
लौट के फिर न आने वाले ॥



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें